Dulhe Ka Gussa: शादी में दूल्हे ने दुल्हन को खिलाया रसगुल्ला, तो मुंह फुलाने लगी दुल्हन, तभी जड़ दिया तमाचा

First Uttar Pradesh
Dulhe Ka Gussa: शादी में दूल्हे ने दुल्हन को खिलाया रसगुल्ला, तो मुंह फुलाने लगी दुल्हन, तभी जड़ दिया तमाचा

Dulhe Ka Gussa: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं। सीजन में तो विवाह से जुड़े वीडियो की बाढ़ आ जाती है।

इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं जो खूब हंसाते हैं। मगर कई बार दूल्हा-दुल्हन के बीच तकरार भी देखने को मिलती है। बात मारपीट तक भी पहुंच जाती है। अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जब दूल्हे को किसी बात पर इतना गुस्सा आया कि उसने दुल्हन को जोरदार तमाचा जड़ दिया।

रसगुल्ला देख नाराज हो गई दुल्हन

सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली गई है। अब एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने की रस्म निभाई जाती है। थाली सामने आते ही दूल्हे ने तुरंत एक रसगुल्ला उठाया और हाथ दुल्हन की तरफ बढ़ा दिया। मानो दुल्हन अपने पतिदेव के हाथ में रसगुल्ला देखकर तुरंत इसे खा लेगी। मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा दुल्हन नाराज हो गई।

दुल्हन को जड़ा जोरदार तमाचा

देख सकते हैं कि रसगुल्ला दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन की तरफ किया, उसने मुंह फुला लिया। उसने मुंह पीछे की तरफ कर लिया। इसके बाद भी दूल्हा एक बार फिर रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करता है। दुल्हन ने फिर वही हरकत की और रसगुल्ला नीचे गिर गया। दुल्हन का ऐसा व्यवहार देख दूल्हे को बहुत गुस्सा और उसने तभी दुल्हन को जोरदार तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि दुल्हन ने तुरंत गाल पर हाथ लिया और बेचारी दूल्हे को देखती रह गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *