दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अपनाए ये उपाए, मोती की तरह चमकेंगे दांत, आइए जानें उपाय

दांतों का पीलापन दूर करने के लिए अपनाए ये उपाए, मोती की तरह चमकेंगे दांत, आइए जानें उपाय

हेल्थ डेस्क। सफेद दांत किसे पसंद नहीं होते हैं। दांत पीले क्यों हो जाते हैं इसके कई कारण हैं। हम आपके लिए ऐसा एक प्राकृतिक उपचार लेकर आए हैं जिसे घर पर आजमाया जा सकता है और कुछ ही दिनों में चमकदार दांत पाए जा सकते हैं।

दांतों को चमकाने के लिए संतरे का छिलका

संतरे के छिलके के सफेद भाग में विटामिन सी, पेक्टिन, लिमोनेन, ग्लूकेरेट और घुलनशील फाइबर होते हैं जो प्राकृतिक दांतों को सफेद करने का काम करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

बस संतरे को छीलें और छिलके के सफेद हिस्से को अपने दांतों पर रगड़ लें। ब्रश करने से पहले रस को 3-4 मिनट तक अपने दांतों पर लगा रहने दें। ध्यान रखें कि गंदगी हटाने के लिए छीलने से पहले संतरे को अच्छी तरह से धो लें। अन्य फल जिनमें प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होते हैं वे हैं नींबू, स्ट्रॉबेरी, सेब और किशमिश।

नींबू का रस और बेकिंग सोडाह

एक प्लेट में 1 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें। इस पेस्ट को टूथब्रश पर लगा लें और दांतों पर अच्छी तरह से लगाए। इसे 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें और फिर मुंह धो लें। इस पेस्‍ट को 1 मिनट से ज्यादा दांतों पर लगा न रहने दें, नहीं तो दांतों को नुकसान भी हो सकता है।