
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार जल्दी ही खत्म होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने सितंबर में डीए बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान किया जा सकता है।
यह डीए 1 जुलाई 2023 से ही प्रभावी होगा। केंद्रीय कर्मचारियों को 45 फीसदी के हिसाब से डीए का फायदा मिला करेगा। बता दें कि सरकार साल में दो बार डीए को बढ़ाती है।
इस आधार पर होता है DA hike
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए यानी महंगाई भत्ता श्रम ब्यूरो की तरफ से जारी किए गए अपडेटेड CPI-IW के आधार पर तय किया जाता है। जुलाई 2023 में CPI-IW, 3.3 प्वाइंट बढ़कर 139.7 हो गया था। 1 महीने के बाद यानी अगस्त में यह आंकड़ा 2.42 फीसदी तक बढ़ गया था। एक साल पहले इसी महीने के दौरान इसमें 0.90 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था।
किसे मिलता है DA Hike का फायदा
बता दें कि DA Hike का फायदा केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है। जबकि DR हाइक का फायदा पेंशनर्स को मिलता है। जनवरी और जुलाई के महीने में DA/DR हाइक किया जाता है। डीए तीन प्रतिशत अंक बढ़ाकर 45 प्रतिशत किए जाने की संभावना है।
अभी इतने करोड़ कर्मचारियों को मिल रहा है DA
फिलहाल एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। मार्च 2023 में आखिरी बढ़ोतरी में DA 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। वहीं कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौजूदा महंगाई की दर को देखते हुए, अगली डीए बढ़ोतरी 4 प्रतिशत होने की उम्मीद है। हाल ही में, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया था।