
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को लाइव टीवी पर महिला रिपोर्टर के साथ छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला स्पेन का है, महिला रिपोर्टर लूटपाट की किसी घटना को लेकर उस वक्त जानकारी दे रही थी, तभी पीछे से एक शख्स आया और उसे गलत तरीके से छूने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर स्टेफन सिमानोवित्ज नाम के यूजर ने शेयर किया गया है।
वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने उसके कैप्शन में बताया है कि एक दिन पहले पत्रकार ईसा बालाडो मैड्रिड में रिपोर्टिंग कर रही थीं। तभी पीछे से एक शख्स आया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने उन्हें पीछे से पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस विभाग ने सिमानोवित्ज के ट्वीट पर रिप्लाई किया। इसमें एक वीडियो अटैच है। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार होते देखा जा सकता है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी को कैमरे का भी खौफ नहीं रहा. वो आराम से आता है और रिपोर्टर को छूने लगता हैं। इसके बाद वो उससे पूछता है कि किस चैनल के लिए काम करती हो।