Janhvi Kapoor Photos: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्टर्स की फैमिली से होने के बावजूद उन्होंने खुद के दम पर इंडस्ट्री और लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाई। फिल्मों के अलावा जाह्नवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
जाह्नवी की अदाएं हैं पसंद
‘मिली’ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी कुछ शेयर करती रहती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक तक में उनकी फोटोज सामने आती हैं। जाह्नवी चेहरे से जितनी मासूम लगती हैं, अदाएं दिखाने में भी उतनी ही माहिर हैं। किसी भी आउटफिट में जाह्नवी खुद को स्मार्टली कैरी करने की कला रखती हैं।
मल्टी कलर लहंगे में बाल की खूबसूरत लगीं Janhvi Kapoor
एक्ट्रेस ने मल्टी कलर लहंगे में वीडियो शेयर किया है। भारतीय नारी बनीं जाह्नवी इस लहंगे में परी जैसी खूबसूरत लग रही हैं। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप और कम से कम ज्वेलरी पहन कर पूरा किया है। इस खूबसूरत लहंगे पर एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने बालों को खुला रखने की बजाय बन बनाया है।