
राजस्थान के प्रतागढ़ में प्रेग्नेट महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। बता दें कि इस घटना का मुख्य आरोपी पीड़िता का पति है, जिसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के प्रतापगढ़ में मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद के बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद बवाल मच गया हैं। पुलिस ने गर्भवती आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना के मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया है, वह पीड़िता का पति है।
https://twitter.com/iamharunkhan/status/1697681468594528679
इस मामले को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ की घटना को लेकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा है कि मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद के चलते महिला के साथ घटना हुई है। इसके दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाया जाएगा।
सीएम ने कहा कि विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा महिला को निर्वस्त्र किए जाने वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को मौके पर भेजने और इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। यह सुनिश्चित करेंगे कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाकर इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डाला जाए।