
मेष राशि – अभी भी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार धीरे-धीरे आपका चलता रहेगा।
वृषभ राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि – बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है।
कर्क राशि – बच्चों के सेहत में मन परेशान रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि – गृह-कलह का संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि – पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि – जुबान अनियंत्रित ना होने दें। अभी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि – ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।
धनु राशि – मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है।
मकर राशि – आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कुंभ राशि – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है।
मीन राशि – भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है।