
Gold Rate Today: आज देश के 12 शहरों में गोल्ड के भाव में तेजी आई है। गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,000 रुपये को पार कर गया है। बीते हफ्ते शुक्रवार के बाद आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गोल्ड का रेट 350 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है। एक किलो चांदी का रेट 74,700 रुपये पर ही कारोबार कर रहा है।
देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट
शहर | 22 कैरेट सोना/10g | 24 कैरेट सोना/10g |
मुंबई | 55,050 | 60,050 |
गुरुग्राम | 55,060 | 60,050 |
कोलकाता | 55,050 | 60,080 |
लखनऊ | 55,060 | 60,050 |
बेंगलुरु | 55,050 | 60,080 |
जयपुर | 55,060 | 60,050 |
पटना | 54,960 | 59,950 |
भुवनेश्वर | 55,050 | 60,080 |
हैदराबाद | 55,050 | 60,080 |
ऐसे तय होते हैं सोने का भाव
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।