
Cement Prices Hike: अगर आप घर बनवाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। क्योंकि लोहा ही नहीं, बल्कि सीमेंट के दाम बढ़ा दिये हैं। निर्माण गतिविधियों को देखते हुए सीमेंट कंपनियों ने फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रति 50 किग्रा की बोरी पर 10 से लेकर 50 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। अमुमन देखा गया है कि अगस्त सितंबर में सीमेंट के दाम घटते हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब दाम घटने के स्थान पर बढ़ाए गए हैं।
मानसून ने किया प्रभावित
दरअसल, मानसून कमजोर होते ही निर्माण गतिविधियों ने तेजी पकड़ ली है। जिसके बाद निर्माण सामग्री की डिमांड बढ़ने लगी। जिसके बाद पहले लोहा उसके बाद सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ा दिये हैं।
इतने बढ़ गए रेट
कंपनियों के मुताबिक 50 किग्रा के बैग पर 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक का इजाफा किया गया है। अलग-अलग कंपनी ने दाम निर्धारित किए हैं।