बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सितारे इस त्योहार को धूमधाम से मना रहे हैं। हमेशा की तरह इस बार भी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में बप्पा को स्थापित किया है।
एक्ट्रेस ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ भगवान गणेश की चौकी लगाई है। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी बप्पा का स्वागत किया। इस मौके पर बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा मनीष मल्होत्रा के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं।
गणेश चतुर्थी के मौके पर मलाइका अरोड़ा के ट्रेडिशनल लुक ने सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ऑरेंज कलर का बांधनी काफ्तान पहने हुए बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। सोशल मीडिया पर मलाइका का गणपति लुक वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा को पैपराजी ने शिल्पा शेट्टी के घर के बाहर स्पॉट किया। मंगलवार को मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचीं।
गणपति सेलिब्रेशन के मौके पर मलाइका ने ट्रेडिशनल के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश लुक भी रखा। उन्होंने ऑरेंज कलर का बांधनी कफ्तान कुर्ता पहना था। एक्ट्रेस ने इसे मैचिंग पजामे के साथ पूरा किया।
इसके साथ ही हैवी ज्वैलरी मलाइका के इस लुक में चार चांद लगा रही थी। गणेश चतुर्थी के मौके पर एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ था। पैपराजी को पोज देते हुए मलाइका बेहद कूल स्माइल देती नजर आईं हैं।