Bank Holidays in October 2023: देश की फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इसकी झलक अक्टूबर में छुट्टियों से दिख रही है। त्योहारों की बौछार के बीच बैंक पूरे 18 दिन बंद रहने वाले हैं।
अक्टूबर का महीना रविवार के साप्ताहिक अवकाश से शुरू है। इसमें दुर्गा पूजा, दशहरा जैसे बड़े त्योहार इसी महीने पड़ रहे हैं। इसके अलावा अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती और सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती भी है। अगर आपको बैंक से जुड़े काम, जिसमें ब्रांच विजिट जरूरी है तो इन तारीखों को जरूर नोट करना चाहिए।
इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार जैसी नियमित छुट्टियां भी शामिल हैं, वहीं 11 छुट्टियां आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार हैं।
अक्टूबर 2023 में बैंक की छुट्टियां
तारीख | अवकाश |
2 अक्टूबर | महात्मा गांधी जयंती (सभी बैंक बंद रहेंगे) |
14 अक्टूबर | महालया (कोलकाता) |
18 अक्टूबर | कटि बिहू (गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता) |
21 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता) |
23 अक्टूबर | दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा पूजा, विजयादशमी (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम)। |
24 अक्टूबर | दशहरा/दशहरा/दुर्गा पूजा (हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर…पूरे भारत में) |
25 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (गंगटोक) |
26 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर) |
27 अक्टूबर | दुर्गा पूजा (गंगटोक) |
28 अक्टूबर | लक्ष्मी पूजा (कोलकाता) |
31 अक्टूबर | सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन (अहमदाबाद) |
नोट- कुछ बैंक के अवकाश क्षेत्रीय होते हैं और अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकते हैं।