
भोजपुरी क्वीन कही जाने वालीं अक्षरा सिंह का गाना ‘ऐ हा ऐ हा’ कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है। उनके इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। अक्षरा की कोई बड़ी फिल्म नहीं आई लेकिन वह म्यूजिक वीडियोज में लगातार बिजी हैं।
नए गाने में अक्षरा गांव की गोरी बनी हैं। उन्होंने साड़ी के साथ जंक ज्वैलरी पहनी हैं। इस अलग लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाने में अक्षरा जंगल से लकड़ियां लेने जाती हैं। इस बीच गांव के कुछ लड़के उन पर कमेंट करते हैं। अक्षरा भी पीछे नहीं रहने वाली थीं और वह अपने ही अंदाज में जवाब देती हैं।
Also Read : Web Series: परिवार के साथ भूलकर भी न देखें ये वेब सीरीज, बोल्ड सीन्स देखकर आ जाएंगी शर्म
अक्षरा के इस गाने ‘ऐ हा ऐ हा’ को काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने इसे अपने यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया है।