
Weather Update: दिल्ली-NCR में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे मगर बारिश (Rainfall) होने की संभावना नहीं है। लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना कर पड़ सकता है।
बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नॉर्थ-ईस्ट के मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। आईएमडी ने आज बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
इसके साथ ही आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की भी संभावना है।