
UP Weather Alert Update Today मौसम विभाग ने शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी सहित आसपास के जिलों में हुई झमाझम बारिश के बाद आज फिर प्रदेश के 20 जिलों में मूसलाधार वर्षा की चेतावनी जारी की है।
बता दें कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश का असर मैदान में दिखाई देने लगा है। यूपी में गंगा यमुना एक बार फिर उफना रही हैं। यूपी के 18 जिलों के 660 गांवों में बाढ़ कहर बरपा रही है। लोग अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं आज के बारिश के अलर्ट के बीच प्रशासन ने सभी को सचेत रहने की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग ने चेतावनी की जारी
शनिवार और रविवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर, झांसी और आसपास के जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है।