
Aaj ka Rashifal: आज किस राशि की किस्मत चमकने वाली है और कौन सी राशि बनेगी धनवान, हम आपको आपकी राशि के बारे में बताने वाले हैं।
मेष राशि – अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य नर्म-गर्म दिख रहा है। वहीं, प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि – धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम नजर आ रही है। आर्थिक रिस्क लेने से बचना बेहतर रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि – ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि – मन खिन्न रहेगा। निषदेशता के शिकार होंगे। उर्जा में भी कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक दिख रही है। हरी वस्तु का दान करें
सिंह राशि – आय में बढोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
कन्या राशि – शासन, सत्ता और पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद भी मिलेगा। व्यावसायिक लाभ भी होगा। स्वास्थ्य, संतान, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि – स्वास्थ्य के मामले में बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि – जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात भी हो सकती है। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा।
धनु राशि – स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहने वाला है। प्रेम, व्यापार और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
मकर राशि – शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति भी मध्यम नजर आ रही है।
कुंभ राशि – प्रेम में तू तू मै मै होने के संकेत बन रहे हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि – भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।