
Motorola के अपकमिंग फोन Moto G84 5G और Moto Edge 40 Neo जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है, क्योंकि इन्हें TDRA और FCC सहित अलग-अलग प्रमाणन वेबसाइटों पर देखा गया है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इन अपकमिंग फोनों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है।
Specification | Moto G84 5G | Moto Edge 40 Neo |
Camera | 50MP + 3MP | |
Selfi Camera | 32 MP | |
Battery | 5000mAh | 5000mAh |
Display | 6.55″ | |
Ram | 4GB/8GB | 12GB |
Rom | 128GB/256GB | 256GB |
Refresh Rate | 144Hz | |
Charger | 33W |
Moto G84 5G FCC लिस्टिंग डिटेल
अपकमिंग फोन इस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2347-2 और XT2347-1 के साथ लिस्टेड हैं । FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto G84 5G में 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000mAh का बैटरी पैक होगा।
इस बीच, मोटोरोला G84 5G को हाल ही में एक डेनिश वेबसाइट पर देखा गया था, जिससे संकेत मिलता है कि अपकमिंग फोन दो स्टोरेज ऑप्शनो 4GB, 8GB रैम और 128GB, 256GB इंटरनल स्टोरेज में उपलब्ध होगा। कलर वेरिएंट भी ऑनलाइन सामने आए, जिससे पता चला कि यह कोरोनेट, एम्रोसिया, आउटर स्पेस और बैलाड ब्लू कलर में आएगा।
Moto Edge 40 Neo स्पेसिफिकेशन
Moto Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.55 इंच का HD+ pOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। रियर कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 3MP का डुअल कैमरा सेटअप है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो इसके फ्रंट में 32MP का कैमरा है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 1050 और 12GB + 256GB स्टोरेज है। बैटरी की बात करें तो 5,000mAh फास्ट चार्जिंग की जानकारी नहीं है।