
LPG Price: 30 अगस्त को रक्षाबंधन है और दो दिन बाद ही एक सितंबर को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट होंगे। ऐसे में आप रक्षाबधंन या 31 अगस्त से पहले महज 786 रुपये में एलपीजी सिलेंडर घर ला सकते हैं।
अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह एलपीजी सिलेंडर आपको मात्र 786 रुपये में मिलेगा। लखनऊ वालों के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमत 812 रुपये है।
हम बात कर रहे हैं 10 किलो वाले कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर की। हल्का और देखने में आकर्षक यह सिलेंडर छोटे परिवार के लिए बेहद उपयोगी है।
शहर | 10kg वाला सिलेंडर | 14kg वाला सिलेंडर |
दिल्ली | 786 | 1103 |
लखनऊ | 812 | 1140.50 |
मुंबई | 785.50 | 1102.50 |
भोपाल | 790 | 1108.50 |
पटना | 862 | 1201 |
चेन्नई | 797 | 1118.50 |
जयपुर | 788 | 1106.50 |
लेह | 975 | 1357.50 |