
Gold Price Today: अगर आप भी सोने और चांदी की खरीददारी करने की प्लानिंग में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज यानी मंगलवार को भोपाल में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है। 24 कैरेट सोने की कीमत 58,990 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 56,180 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत भी स्थिर है।
भोपाल के सराफा बाजार में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोमवार को 22 कैरेट सोने के दाम 56,280 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने के दाम 59,090 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। आज मंगलवार को भी बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 58,090 रुपए प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 56,180 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
चांदी के दाम स्थिर
चांदी की बात करें तो आज चांदी के दाम भी स्थिर हैं। रविवार से चांदी 80,000 रुपए प्रति किलो पर स्थिर है। आज भी सराफा बाजार में चांदी 80,000 रुपए प्रति किलो ही बिकेगी।