
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में कई सारी अच्छी बातों का जिक्र किया है। चाणक्य जिन्हें धर्म और राजनीति का ज्ञाता कहा जाता है। जिनका अनुसरण करके कोई भी जीवन में तरक्की प्राप्त कर सकता है। आचार्य चाणक्य ने पति पत्नी के रिश्ते को लेकर भी अपने विचार साझा किए हैं।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो भी पति-पत्नी अपने रिश्ते में हमेशा खुशियां बनाए रखने का प्रयास करना चाहते हैं, उन्हें अपने रिश्ते में पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा उनका रिश्ता टूटने में देर नहीं लगती हैं। चाणक्य के द्वारा पति पत्नी को खुशहाल जीवन जीने के लिए किन पांच बातों का अवश्य ध्यान रखना चाहिए, आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे।
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें
अगर कोई पति-पत्नी एक दूसरे की हमेशा तुलना करते रहते हैं, तो ऐसा करने पर भी आपका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिकता।
पति-पत्नी होने के नाते आप दोनों को कोई भी फैसला अकेले लेने से बचना चाहिए, वरना आपके रिश्ते में दूरियां पैदा हो जाती हैं, जिस वजह से आपका रिश्ता खोखला हो जाता है। कभी भी पति और पत्नी को लड़ाई झगड़ा करते समय मर्यादा नहीं भूलनी चाहिए।
दोनों को एक-दूसरे को कभी भी ऐसी बात नहीं होनी चाहिए, जिसके बोलने पर लड़ाई को और हवा मिले। आप दोनों ही पति-पत्नी को हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने जीवनसाथी से कभी ऐसी बात ना कहें, जो उसे बेहद खराब लग जाए। आपका रिश्ता वरना जल्दी टूटने की कगार पर आ जाता है।
पति और पत्नी होने के नाते आप दोनों ही लोगों को एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना चाहिए। अगर आप एक खुशहाल जीवन जीना चाहते हैं तो आपको एक दूसरे की जरूरतों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
कभी भी पति और पत्नी को झगड़ा करते समय बात इतनी आगे नहीं बढ़ानी चाहिए कि झगड़े को समाप्त ना किया जा सके. हमेशा दोनों लोगों को कोशिश यही करनी चाहिए कि किसी भी लड़ाई झगड़े का बातचीत से हल निकाला जा सके।