
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां रहने वाली 41 साल की महिला ने खुद से 25 साल छोटे लड़के से शादी रचा ली है। आपको सीधे-सीधे कहें तो महिला अपनी शादी की उम्र भी पार कर चुकी थी।
लड़का अभी शादी की उम्र में ठीक से पहुंचा भी नहीं है। बावजूद इसके न सिर्फ ये शादी धूमधाम से हुई है बल्कि इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट हुई हैं। इस दौरान वैसे तो कपल खुश नज़र आया लेकिन ये जोड़ी मां और बेटे की ज्यादा लग रही थी।
25 साल छोटा है दूल्हा
मारियाना नाम की महिला की उम्र 41 साल है और उसने जिस लड़के से शादी रचाई है, वो महज 16 साल का है। वैसे तो आप इसे बच्चा ही कहेंगे क्योंकि वो स्कूल जाता है और शादी के लिए उसने स्कूल से छुट्टी ही ली होगी। हालांकि महिला को इससे फर्क नहीं पड़ता, उसने West Kalimantan Province के एक वेन्यू पर 30 जुलाई को धूमधाम से शादी की है।
दोनों महंगे कपड़ों में थे और अपनी वेडिंग रिंग दिखा रहे थे। आपको बता दें मारियाना की सास यानि लड़के की मां भी उससे 4 साल छोटी है। हालांकि दोनों पक्की सहेलियां हैं और उसने ही अपने बेटे की शादी आंटी से कराई है। चूंकि शादी मां की सहमति से हुई है, ऐसे में ये गैरकानूनी भी नहीं है।