
आज के समय में फैशन की परिभाषा बदल गई है। लेकिन अब लोग कुछ भी उटपटांग कपड़े फैशन का नाम लेकर पहन लेते हैं। ना सिर्फ सेलिब्रिटीज ऐसा करते हैं, बल्कि अब तो आम लोग भी ऐसे कपड़े पहने नजर आते हैं कि उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है।
बिकिनी में दिखा लड़का
बिकिनी को पहले सिर्फ समुद्र में या पूल में नहाते हुए लड़कियां पहनती थी। वो भी काफी रेयर ही स्पॉट होती थीं। कभी किसी सेलेब को इन कपड़ों में स्पॉट किया जाता था तो उसी में बवाल हो जाता था।
https://www.instagram.com/reel/CtlNF1OgvJv/?igshid=MmU2YjMzNjRlOQ==
हालांकि, समय के साथ कई लड़कियां अब बिकिनी पहनने लगी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। बिजी सड़क पर एक लड़के को बिकिनी पहनकर सामान लाते देखा गया।
नजर नहीं हटा पाए लोग
सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इस शख्स का वीडियो शेयर किया गया। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि देश बदल रहा है। लड़के के हाथ में एक झोला भी नजर आया। बिकिनी पहने लड़के को लोग घूरते नजर आए। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया कि इसे कहते हैं बराबरी, वहीं एक ने लिखा कि अगर लड़की यही काम करती तो उसकी आजादी थी। अब लड़के ने की तो सब मजाक बना रहे हैं।