
UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर घोषणा की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले पदों की संख्या में बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि यूपी पुलिस में यह अबतक की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। इसके बाद युवा भर्ती के लिए आवदेन कर सकेंगे।
आज जारी होगा नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 52,699 और एसआई के 2,469 पदों को मिलाकर कुल 62,424 पदों पर भर्ती होनी है। यूपी सरकार ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 15 जुलाई तक 52000 कांस्टेबल के पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती का नोटिफिकेशन आज यानी 15 जुलाई को जारी होने की संभावना है।लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस नहीं आई है।
आज नहीं तो इस तारीख को जारी होगा नोटिफिकेशन
तमाम वायरल हो रही खबरों के मुताबिक यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती को लेकर आज यानी 15 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। इसको लेकर अभी कोई भी अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरु कर सकता है। सूत्रों की मानें तो भर्ती बोर्ड इसी महीने जुलाई के अंत तक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।
इन पदों पर होंगी भर्तियां
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 52,699 पदों पर भर्तियां होगी। रेडियो संवर्ग में प्रधान परिचालक, सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी के 2,430 पद, लिपिक संवर्ग के 545 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर के ग्रेड ए के 872 पद, कंप्यूटर प्रोग्रामर 55 पदों पर भर्ती शुरू हो चुकी है। इसी के साथ-साथ जेल वार्डर के 2,833 पद, नागरिक पुलिस में आरक्षी एवं समकक्ष पदों पर कुशल खिलाडियों के लिए 521 पदों पर भर्ती की जाएगी।
यहां करें आवेदन
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में 12वीं पास युवा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in जाकर आवेदन कर सकेंगे। इसकी आयु सीमा 18 से 22 साल हो सकती है।