
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात का सबूत है। जिस जगह पर लड़कियां ज्ञान लेती हैं, उस जगह पर दो लड़कियों ने इस तरह मारपीट की जैसे वो किसी रेस्लिंग के रिंग में हों! पर हैरानी की बात ये है कि वो ये झगड़ा, पढ़ाई-लिखाई या कोई आपसी रंजिश की वजह से नहीं, एक लड़के को लेकर कर रही थीं।
इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी देने से पहले आपको बता दें कि ये एक वायरल वीडियो है, इंस्टाग्राम अकाउंट @abayengamaja लड़ाई-झगड़े से जुड़े वीडियोज को पोस्ट करने के लिए पॉपुलर है। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दो लड़कियां क्लास में झगड़ते दिख रही हैं। वहां और भी कई लड़कियां मौजूद हैं जो सिर्फ तमाशा देख रही हैं। बताया गया है कि ये वीडियो एमिटी यूनिवर्सिटी का है पर किस शहर के कैंपस का है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
क्लास में लड़ने लगी लड़कियां
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक क्लासरूम नजर आ रहा है जिसमें कई लड़कियां कुर्सियों पर बैठी हुई हैं। टीचर की डेस्क के पास कई लड़कियां मौजूद हैं जो आपस में झगड़ रही हैं। डेस्क पर बैठी लड़कियां उनके झगड़े को तमाशे की तरह सिर्फ देख रही हैं।
पर बोल कुछ नहीं रही हैं। अचानक ही लड़कियों में भयंकर लड़ाई हो जाती है। वो एक दूसरे का बाल नोचने लगती हैं और हाथापाई करने लगती हैं। देखते ही देखते दोनों जमीन पर गिर जाती हैं और लेट-लेटकर एक दूसरे को पीटने लगती हैं। कुछ लोग उनको रोकते हुए भी दिख रहे हैं।