
भारत में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो विदेश घूमना पसंद करते हैं। कई लोग तो शिफ्ट होने का प्लान भी कर लेते हैं। हालाँकि, अपना देश छोड़कर दूसरे देश में शिफ्ट होना और वहां के माहौल में ढलना इतना आसान नहीं है।
एक ऐसा देश भी है जहां शिफ्ट होने पर आपको 71 लाख रुपये मिलेंगे तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? निःसंदेह यह थोड़ा अविश्वसनीय लगता है। लेकिन हकीकत में एक ऐसा देश है।
अब आप ये जानने को उत्सुक होंगे कि आखिर कौन सा देश इतनी मेहरबानी दिखा रहा है तो बता दें कि वो देश है आयरलैंड। यह ऑफर आयरलैंड सरकार ने दिया है। यहां की सरकार अपने देश में जनसंख्या का विस्तार करना चाहती है। यही वजह है कि उन्होंने ऐसा ऑफर निकाला है। सरकार की यह पहल ‘ऑर लिविंग आइलैंड’ नीति का हिस्सा है।
बसने वालों को 80,000 यूरो मिलेंगे
आयरलैंड की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट के अनुसार, इस नीति का उद्देश्य कम आबादी वाले या निर्जन अपतटीय द्वीपों पर लोगों को बसाना और फलना-फूलना है। ‘ऑर लिविंग आइलैंड्स’ नीति में 30 द्वीप शामिल हैं। इस नीति का एक हिस्सा इन 30 द्वीपों पर रहने वाले समुदायों की मदद करना है, जो मुख्य भूमि से जुड़े नहीं हैं। यानी ये सभी 30 एक तरह से अलग-थलग हैं। इस नीति के तहत आयरलैंड के अपतटीय द्वीपों पर बसने वाले नए निवासियों को सरकार 80,000 यूरो यानी कुल 71 लाख रुपये देगी।
शर्तें क्या हैं?
- आयरलैंड में बसने वाले नए लोगों को पहले 30 अपतटीय द्वीपों में से किसी एक पर संपत्ति खरीदनी होगी।
- संपत्ति ऐसी होनी चाहिए जिसका निर्माण 1993 से पहले हुआ हो और वह दो साल से खाली हो।
- सरकार जो 71 लाख रुपये देगी उसका इस्तेमाल खरीदी गई संपत्ति के रखरखाव में किया जाए, इसका मतलब यह है कि इस पैसे का इस्तेमाल घर की सूरत सुधारने या उसे नए सिरे से बनवाने में किया जाना चाहिए।