
Shanivar Ke Upay: शनिवार का दिन भगवान शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इसी प्रकार काला रंग भी उनका प्रिय रंग माना जाता है।
अगर शनिवार के दिन व्यक्ति को ये चीजें दिख जाए तो इसका अर्थ है कि उसे शुभ फल प्राप्त होने वाला है। आइए जानते हैं वह चीजें कौन-सी हैं।
मिलती है शनिदेव की कृपा
शनिवार के दिन आप कहीं बाहर जा रहे हैं और आपको घोड़े की नाल दिखाई देती है तो इस बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर टांगना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। साथ ही जीवन में चली आ रही परेशानियां भी दूर होती हैं।
क्या है कौवा देखने का अर्थ
शनिवार के दिन अगर कौवा दिखाई देता है तो यह भी बेहद शुभ माना जाता है। वहीं, अगर कौवा घर के बाहर पानी पीता हुआ दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। शनिवार के दिन घर की छत पर कौआ बैठा दिखाई देना शुभ संकेत माना जाता है।
जब दरवाजे पर आए काली गाय
शनिवार के दिन अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर निकलते हैं और रास्ते में काली गाय दिख जाए तो इसका अर्थ होता है कि जिस काम के लिए आप जा रहे हैं वह बनने वाला है। वहीं, अगर शनिवार के दिन आपके दरवाजे पर काली गाय आती है तो अर्थ है कि जीवन में चल रही परेशानियों से आपको मुक्ति मिलने वाली है।
ये है एक शुभ संकेत
शनिवार के दिन कोई निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे पर आए तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसे में उस गरीब व्यक्ति को जरूरत की चीजें दान करनी चाहिए। इससे शनिदेव की दया दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।