
Health Tips: हम सभी रोजाना अपने दांतों को साफ करने के लिए ब्रश करते हैं, लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि फिर भी दांतों पर गाहे बगाहे पीलापन दिख ही जाता है, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बनता है। हर कोई चाहता है कि दांत हीरे की तरह चमकें और लोग हमारी हंसी पर मोहित हो जाएं।
तो ऐसा क्या करें कि दांत हमेशा सफेद और साफ दिखें? दांतों को चमकाने के लिए क्या करें? कुछ लोग दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय तक की तलाश करने लगते हैं। अगर आपको दातों को सफेद करने के रामबाण नुस्खे पता हैं तो ये काफी आसान भी हो जाता है। यहां हम आपके लिए कुछ ऐसा ही नुस्खा लेकर आए हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
दांतों के लिए तिल कैसे फायदेमंद हैं?
तिल के बीज कैल्शियम से भरपूर होते हैं, वे दांतों और मसूड़ों के आसपास की हड्डियों को सुरक्षित रखते हैं। वे दांतों के इनेमल को बनाने में मदद करते हुए प्लाक को हटाने में भी मददगार माने जाते हैं।
तिल चबाने के कुछ फायदे
माना जाता है कि जब कोई सुबह-सुबह भुने हुए तिल चबाता है, तो ये लीवर और पेट को उत्तेजित करने और पाचन अग्नि में सुधार करने में मदद करता है। ओरल हेल्थ का ख्याल रखना न केवल हमारे दांतों और मसूड़ों के लिए बल्कि हमारे पाचन, अंग और टिश्यू हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है।