
यूपी के लखीमपुर खीरी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के युवक को उसका दूसरी महिला से प्रेम परवान चढ़ने के बाद इसकी खबर उसकी पत्नी सीमा को लग गई, जिसका वह विरोध करने लगी।
जिसकों लेकर दोनों के बीच में आये दिन झगड़ा होने लगा। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाने के बाद उसने अपनी पत्नी की नाक ही काट दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार किया है।
वहीं घायल अवस्था में महिला को अस्पताल एम् भर्ती करवाया गया है। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ये घटना मितौली थाना क्षेत्र के बांसताली गांव की है, दोनों के दो बच्चे भी हैं।