
मेष राशि – स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति निरंतर सुधार में है। काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि – प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें, शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन जीत आपकी होगी। पैरों में चोट चपेट लग सकती है। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है।
मिथुन राशि – प्रेम में तू तू मैं मैं, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि – स्वास्थ्य पर ध्यान दें, घरेलू सुख बाधित रहेगा, गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है।
सिंह राशि – पराक्रम रंग लाएगा, रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे, नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि – मुख रोग के शिकार होंगे, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि – मन व्याकुल रहेगा, किसी न किसी परेशानी में रहेंगे, स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक, व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि – खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, नेत्र पीड़ा हो सकती है, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।
धनु राशि – मन परेशान रहेगा, आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी फिर भी मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट के संकेत हैं।
मकर राशि – नए व्यापार की शुरुआत मत करिएगा, नुकसान होगा। कोर्ट कचहरी से बचें, स्वास्थ्य नरम–गरम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।
कुंभ राशि – मान सम्मान में ठेस पहुंच सकती है, यात्रा में कष्ट संभव है, कार्यों में बाधा आएगी, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है।
मीन राशि – चोट–चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, प्रतिकूल समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम दिख रहा है।