
दिल्ली मेट्रो इन दिनों ट्रेन के अंदर होने वाली हरकतों की वीडियो को लेकर काफी चर्चा में है। ऐसा ही एक नया वीडियो मंगलवार सुबह से ट्रेंड कर रहा है, जिसके कारण सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की के बीच झगड़ा होते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक लड़की सरेआम सभी के सामने लड़के को जोर से थप्पड़ मारते हुए देखी जा सकती है। इतना ही नहीं वो लड़के को काफी डांट भी रही है। जबकि पीड़ित लड़का चुपचाप शांत खड़ा दिख रहा है। वीडियो कब का और कौन से मेट्रो स्टेशन का है।
वायरल वीडियो में एक लड़का और लड़की मेट्रो के अंदर झगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान किसी बात पर लड़की गुस्से में आ जाती है और लड़के को थप्पड़ जड़ देती है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री तमाशबीन बनकर सिर्फ दोनों को देख रहे हैं।
हालांकि, किसी ने इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में लड़की लड़के को खूब डांटती और फटकारती दिख रही है, जबकि लड़का चुप्पी साधे खड़ा रहता है।