
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हे को एक लड़की पीट रही है। लड़की उसे खूब मार रही है। दूल्हे को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह नशे की हालत में है। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि दूल्हे को मारने वाली लड़की उसकी साली है यानी दुल्हन की बहन अपने जीजा को मार रही है।
वीडियो देखने से पूरा पता चलता है कि दूल्हा नशे में है नशे की हालत में युवक अपनी साली को माला पहनाता है। इस पर साली भड़क जाती है जीजा की खूब पिटाई करती है। जीजा का कहना है कि ऐसी गलती नहीं होगी। दोस्तों ने हमें कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी। वही दुल्हन अपने होने वाले पति को भी समझाती है। हालांकि, आपको बता दें कि ऐसे वीडियो मनोरंजन की दृष्टि से बनाए जाते हैं।
साली ने तो धमाल मचा दी
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के रिप्लाई आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई साहब पेप्सी नहीं पीना था, सारा खेल उसमें ही था।
एक यूजर ने लिखा कि होने वाली पत्नी कैसे बचा रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दोस्त ही दुश्मन बन गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये कोई शादी का वीडियो नहीं है लेकिन दूल्हे ने भोजपुरी फिल्म टाइप की बेहतरीन एक्टिंग की है साली ने तो धमाल मचा दिया है।