
आज हम आपको गुजरात की स्पेशल डिश ढोकला बनाने की (Dhokla Recipe in Hindi) लेकर आए हैं। सुबह या शाम के नाश्ते में बनाए जा सकते हैं। ढोकला झटपट तैयार हो जाते हैं और स्वाद के चलते सभी को पसंद आते हैं। तो चलिए हम आपको ढोकला बनाने के बारे में बताते है ।
ढोकला बनाने की सामग्री (Dhokla Recipe in Hindi)
बेसन | 1 कप |
चीनी | 1 चम्मच |
नमक | 1 चम्मच |
रिफाइड तेल | 1 बड़ी चम्मच |
सरसो | 1 चम्मच |
पानी | 2 कप |
नींबू का रस | आधा चम्मच |
बेकिंग सोडा | आधा चम्मच |
करी पत्ता | 15 पत्ते |
नारियल | 1 चम्मच (घिसा हुआ) |
हरी मिर्च | 4 कटी हुई |
धनिया | 2 चम्मच कटी हुई |
ढोकला बनाने की विधि (Dhokla Recipe in Hindi)
स्टेप 1 – सबसे पहले एक बाउल में बेसन, पानी और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं। मिक्स होने के बाद इसे बैटर को फूलने के लिए 1-2 घंटों तक अलग रख दें।
स्टेप 2 – अब स्टीमर में पानी गर्म डालें। साथ ही इसे ऑयल से ग्रीस कर लें।
स्टेप 3 – निश्चित समय के बाद तैयार ढोकले के बैटर को बर्तन में डालकर गैस की स्लो फ्लेम में 15-20 मिनट तक पकाएं।
स्टेप 4 – तय समय के बाद चाकू की मदद से ढोकला चैक करें। अगर चाकू में ढोकला का बैटर चिपक गया तो उसे थोड़ी देर और पकाएं।
स्टेप 5 – आपका ढोकला बनकर तैयार है इसे ठंडा कर टुकड़ों में काटें।
स्टेप 6 – अब एक पैन ऑयल डालकर गैस की मीडिया फ्लेम में रखें।
स्टेप 7 – तेल के गर्म होने पर उसमें सरसों, करी पत्ते, हरी मिर्च और 1/2 कप पानी डालकर उबालें।
स्टेप 8 – उबलने के बाद इसमें नींबू का रस, चीनी और हरा धनिया डालें।
स्टेप 9 – तैयार मिश्रण को कटे हुए ढोकले के ऊपर डालें।
स्टेप 10 – इसके साथ ही इसे कटा हरा धनिया और मिर्च से गार्निश कर सर्व करें।