
दुनियाभर में गरीबी एक बड़ी समस्या है। क्या आपको पता है दुनिया का सबसे गरीब देश कौन-सा है?
गरीबी का दर्द समझने के लिए आपको एक अफ्रीकी देश के हालात देखने होंगे, बुरुंडी (Burundi) को दुनिया का सबसे गरीब देश माना जाता है। 1 करोड़ 20 लाख की आबादी वाले देश में 85 फीसदी लोग गरीब हैं। इस देश के लोगों की सालाना आमदनी 14 हजार रुपये है।
बुरुंडी में बेरोजगार दर भी काफी ज्यादा है और इसका अनुपात काफी बड़ा है। 1996 से लेकर साल 2005 तक बुरुंडी में बड़ा जातीय संघर्ष चला था। इसमें लाखों लोगों की जान चली गई और अर्थव्यवस्था चौपट हो गई हैं।