
UP Weather Alert: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसान लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में 20 जून के आसपास मानसून शुरू होने का अनुमान है। क्षेत्रों में पूर्वी हवाओं से मौसम बदल सकता है। आज लू चलने की चेतावनी दी है।
43 डिग्री तापमान पहुंचने का अनुमान
अगले दो दिन रविवार और सोमवार का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
20 से 25 जून के बीच मानसून देगा दस्तक
उत्तर प्रदेश में माॅनसून 20 से 25 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं लखनऊ में यह 25 से 28 जून के बीच दस्तक देगा। इसके पूर्व मानसून की गतिविधियां शुरू जाएंगी। इसमें बदली, हवा, बौछारें और कहीं तेज बरसात हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।