
Swara Bhaskar Pregnancy: स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने इस साल फरवरी में सपा नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) के साथ शादी की थी। स्वरा भास्कर ने हाल ही में एलान किया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और जिसके साथ साथ उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल बेबी बंप के साथ की फोटोज साझा की थीं।
पति फहद अहमद संग स्वरा भास्कर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
अब स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर दिखाई दी और अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है। इस वीडियो में स्वरा भास्कर के साथ उनके पति फहद अहमद भी नजर आ रहे हैं।
खबरों का कहना है कि स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद के साथ एयरपोर्ट पर दिखाई दी थी। इस बीच पैपराजी ने स्वरा भास्कर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं, स्वरा भास्कर ने कई प्यारे पोज देते हुए फोटो वाते हुए दिखाई दिए। स्वरा भास्कर का इस बारें में कहना है कि वह पहली बार बेबी बंप के साथ ट्रैवल करने जा रही हैं।