
यूपी में सरसों तेल की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। Commodityonline वेबसाइट के मुताबिक़, उत्तर प्रदेश में आज सरसों के तेल का दाम 131 रूपए प्रति लीटर है जबकि कल दाम 133 रुपये था।
यानि की आज दाम में 2 रुपये की गिरावट आई है। बता दें कि नई सरसों मंडी में आने के बाद से भाव पर ब्रेक लग गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 4 दिन में सरसों के तेल के दाम में 12 रुपये की गिरावट आ चुकी है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस साल देश में सरसों की खेती का रकबा बढ़ा है। COOIT से मिले आंकड़े के मुताबिक पिछले साल देश भर में 86.04 लाख हैक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती की गई थी। यह इस साल बढ़ कर 92.48 लाख हैक्टेअर तक पहुंच गया है, जिसके चलते दाम में आगे और कमी आने की उम्मीद है।