
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर जानकारी दी है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है।
बारिश और मानसून (Monsoon) पर मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को मॉनसून के आने को लेकर अपना पूर्वानुमान व्यक्त किया है। इसमें मॉनसून के भारत में दस्तक देने की बात कही है। इनके अनुसार अब मानसून भारत पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल में मानसून के आगमन की आज घोषणा की है।
मौसम विज्ञानियों ने पहले कहा था कि चक्रवात ‘बिपारजॉय’ मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है और केरल में इसकी शुरुआत “हल्की” होगी। आईएमडी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 8 जून को केरल में आ गया है।”
“मानसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु दक्षिण, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में आगे बढ़ गया है।