
Monalisa Photos : वीकेंड पर पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) के साथ चिल करते हुए दिखी हैं। उन्होंने अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस को वाटर बेबी बने हुए देखा जा सकता है। उन्होंने मोनोकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनके लुक्स से नजरें हटा पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। वो इस वीकेंड पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

फोटोज में अंतरा बिस्वास उर्फ मोनालिसा को पूल में विक्रांत सिंह के साथ रिलैक्स करते हुए देखा जा सकता है। जहां एक्ट्रेस मोनोकिनी में नजर आ रही हैं वहीं, विक्रांत को शर्टलेस देखा जा सकता है।
मोनालिसा और विक्रांत कपल गोल्स दे रहे हैं। आपको बता दें कि इनकी जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और एक नहीं कइयों बार कपल गोल्स दे चुके हैं।

मोनालिसा की फोटोज पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने तो उन्हें ‘भोजपुरी की डॉन’ तक बता दिया है। इसके साथ ही भोजपुरी के सेलेब्स ने उनके लुक को फायर बताया है। इस पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं।
आपको याद दिला दें कि मोनालिसा और विक्रांत सिंह बिग बॉस के घर में शादी की थी। वो सीजन 7 में शो में साथ में नजर आए थे। यहां उनकी केमिस्ट्री काफी पॉपुलर रही थी और नेशनल टीवी पर ही सात फेरे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

हालांकि, शो में शादी करने की वजह से दोनों को काफी ट्रोल भी किया गया था। इनकी शादी को लेकर यूजर्स ने कहा था कि उन्होंने पॉपुलैरिटी के लिए ऐसा किया है और इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा। अब इनकी शादी को 6 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और आज भी इनकी जोड़ी नई जैसी ही लगती है। मोनालिसा और विक्रांत सिंह के बीच की बॉन्डिंग को देखकर कपल के प्यार का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।