
Instagram Reels Download : इंस्टाग्राम रील्स फीचर को पहली बार 2020 में पेश किया गया था। इसकी शुरुआत के बाद से, रील्स इंस्टाग्राम की सबसे लोकप्रिय बन गई है। कभी-कभी, आप Instagram रीलों को बाद के लिए सेव करके रखना चाहते हैं। हालांकि, आपके डिवाइस पर सीधे Instagram रील वीडियो को सहेजने के लिए कोई इन-बिल्ट सपोर्ट नहीं है। लेकिन प्लेटफॉर्म आपको अपने एकाउंट पर Instagram रीलों को सेव करने की अनुमति देता है।
Instagram रीलों को सेव करने का ऑफिशियल मेथड
जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है, आप इस आधिकारिक विधि के माध्यम से केवल अपने Instagram खाते में रील वीडियो सहेज सकते हैं। यहां Instagram रील वीडियो को सेव करने के लिए स्टेप बाई स्टेप इंस्ट्रक्शन फॉलो करें।
- Instagram app पर जाएं, इसके बाद रील्स (Reels) में जाएं।
- रील वीडियो (Reels video) को सेलेक्ट करें।
- अब दिये गए तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें और उसके बाद ‘Save’ पर क्लिक करें।
- रील्स सेव हो जाएगी, अब Instagram के होम स्क्रीन पर जाएं।
- प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और उसके बाद hamburger (तीन लाइनें) आइकन पर क्लिक करें।
- अब सेटिंग्स में जाएं और एकाउंट पर टैप करें।
- यहां सेव किए गए रील्स पर क्लिक करें।
थर्ड पार्टी टूल्स का इस्तेमाल कर सेव करें Instagram Reels Download
ऐसे कई थर्ड पार्टी ऐप और टूल हैं जिनका उपयोग आप अपने स्मार्टफोन पर Instagram रील वीडियो डाउनलोड करने और सहेजने के लिए कर सकते हैं। iGram, Ingrammer, Clipbox और OBS Studio उनमें से कुछ हैं। यहां, हम आपको दिखाएंगे कि आप iGram का उपयोग करके Instagram रीलों के वीडियो कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- iGram की वेबसाइट https://igram.io/ पर जाएं।
- इंस्टाग्राम रील वीडियो के लिंक को कॉपी करें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं और वेबसाइट पर सर्च बॉक्स में लिंक पेस्ट करें।
- अब डाउनलोड पर क्लिक करें।
- Download.mp4 के विकल्प को चुनें, जो पेज के आखिर में होगा।