
दुनियाभर में कई प्रकार की जनजातियां रहती हैं, जिनकी परंपराएं और प्रथाएं अलग अलग होती हैं। ये जनजातियों आज भी कई तरह की कुप्रथाओं को मानती है। हालांकि ये किसी जंगल या फिर आबादियों से दूर या किसी कोने में बनी हुई हैं।
इनके कपड़े पनने से लेकर इनके खाने तक सभी चीजें एक दम अलग हैं। आज एक ऐसी ही जनजाति के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनके रीति रिवाज सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
औरतों की काट दी जाती हैं उंगलियां
इंडोनेशिया के पापुआ न्यू गिनिया में रहने वाली दानी प्रजाति के रिवाज औरों से बिल्कुल अलग हैं। 83 साल पहले इस जनजाति की खोज वेस्टर्न साइंटिस्ट ने की थी। इस प्रजाति के शोक जताने का तरीका बेहद अटपटा है। इनके यदि किसी रिश्तेदार की मौत हो जाती है तो घर मौजूद जितनी भी महिलाएं हैं उनकी उंगली काट दी जाती है। ये सुनकर आपको अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये एक दम सच है। दानी प्रजाति में ये मृत रिश्तेदार को श्रद्धांजलि देने का तरीका माना जाता है।
महिलाओं द्वारा शोक मनाने के लिए उनकी उंगली के ऊपर का हिस्सा काट दिया जाता है। ये कुप्रथा सिर्फ महिलाओं पर ही लागू होती है। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं होता है, परिवार में जितनी बार कोई मरता है उतनी बार महिलाओं की उंगली काटी जाती है।
दर्द से मिलती है आत्मा को शांति
जनजाति के लोगों मानना है कि उंगली काटने दौरान महिला को जो दर्द होता है, उससे आत्मा को शांति मिलती है। उंगली काटने की प्रक्रिया भी बेहद अजीब है। उंगली काटने के आधे घंटे पहले महिलाओं को बांधा जाता है। उसके बाद में उनकी उंगली को काटकर आग में जला दिया जाता है। हालांकि इंडोनेशिया की सरकार ने इस प्रथा को बैन कर दिया है लेकिन आज भी दूरदराज के इलाकों में ये दर्दनाक प्रथा चोरी छिपे चल रही है।