
कुछ लोग कभी चैन से सो नहीं पाते क्योंकि सोते समय उन्हें बुरे सपने इतने परेशान करते हैं कि वे बार-बार जाग जाते हैं। बार-बार नींद पूरी न होने के कारण वह तरोताजा महसूस नहीं करता और उसके मन में एक अजीब सा डर और घबराहट बैठ जाती है।
ऐसा अक्सर छोटे बच्चों के साथ होता है। वह सोते समय जाग जाता है और बुरी तरह रोने लगता है जो बुरे सपने आने का कारण होता है। दरअसल सोते समय हम दूसरी दुनिया में चले जाते हैं। हमारा शरीर भले ही घर में बिस्तर पर हो लेकिन मन एक अनजानी दुनिया में पहुंच जाता है। अगर आप भी बुरे सपने से परेशान हैं तो उनसे छुटकारा पाने के लिए यह खास उपाय आजमाएं।
रात को सोते समय फिटकरी को काले कपड़े में लपेटकर अपने बिस्तर पर या तकिए के नीचे रखें। ऐसा करने से बुरे सपने आपको परेशान नहीं करते हैं। यह उपाय शनिवार और मंगलवार के दिन बहुत प्रभावशाली होता है।
अगर आप बुरे सपनों से परेशान हैं तो आपको रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इस उपाय को करने से बुरे सपने आपको नींद में परेशान नहीं करेंगे। बिस्तर पर जाने से पहले आप हनुमान चालीसा का पाठ करें तो बेहतर होगा।
सोने से पहले घर में कपूर जलाना भी बुरे सपनों से छुटकारा पाने का एक अच्छा उपाय है इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
पीपल के पेड़ की जड़ को सिरहाने के नीचे रखना ज्योतिष शास्त्र में बुरे सपनों से छुटकारा पाने के लिए शुभ माना जाता है, जिससे चैन की नींद आती है।
सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल छिड़कना भी बहुत अच्छा उपाय है। इस उपाय को करने से बुरे स्वप्नों से मुक्ति मिलती है।
महिलाओं को खासतौर पर सोते समय अपने बाल खुले नहीं रखने चाहिए। खुले बाल भी बुरे सपने आने का एक कारण हो सकते हैं। इसलिए सोते समय बालों को बांध लें।
रात में डरावनी फिल्में न देखें और न ही डरावनी कहानियां पढ़ें और सुनें। ऐसा करने वालों के दिमाग में ये बातें बैठ जाती हैं और रात को सपने में आती हैं।