
मेष राशि – नए व्यापारिक शुरुआत ना करें, अपनों के सेहत पर ध्यान दें, खुद के सेहत पर ध्यान दें। सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि – धन का निवेश ना करें, कुटुंबों से ना उलझेंं, वाणी पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है।
मिथुन राशि – ऊर्जा के स्तर को नियंत्रित रखें क्योंकि ऊर्जा कभी बहुत बढ़ेगी तो क्रोध आयेगा। वहीं जब ऊर्जा कम हो जाएगी तो डिप्रेशन में आ जाएंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि – स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, शिव जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि – आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी, मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा, व्यापार आपका अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि – रोजी रोजगार में थोड़ी सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा।
तुला राशि – यात्रा में कष्ट संभव है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी लगभग ठीक चल रहा है। शनि देव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि – चोट चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि – प्रेम संतान मध्यम है, व्यापार भी मध्यम है। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, ननिहाल पक्ष से कोई अप्रिय घटना सामने आ सकती है। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि – बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं संभव है। मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी, स्वास्थ्य अच्छा है।
मीन राशि – घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार भी मध्यम।