
बॉलीवुड एक्ट्रेस Swara Bhaskar मां बनने जा रही हैं। स्वरा ने शादी के चार महीने बाद ये न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। ट्विटर पर अपडेट देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि वो बेहद एक्साइटेड हैं।
लिखती हैं कि कभी-कभी आपकी सारी दुआएं एकसाथ कुबूल कर ली जाती हैं। हम एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। स्वरा भास्कर ने इसी के साथ हैशटैग में फैमिली और कमिंग सून भी लिखा है।
स्वरा भास्कर ने अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों छत पर बैठे हैं। फहाद अहमद स्वरा के बेबी बंप को सहलाते हुए नजर आ रहे हैं।
स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद से जनवरी में कोर्ट मैरिज की थी। फरवरी में कोर्ट मैरिज के बाद दोनों ने मार्च में अपने करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के बीच शादी कर ली थी। शादी के लगभग 4 महीने बाद स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है।