
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है। वहां पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ विष्णु भगवान की कृपा होती है।
इसके साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है, जिससे घर में रहने वाले हर सदस्य के जीवन पर शुभ असर पड़ता है। घर में खुशहाली रहने के साथ धन-संपदा की कभी कमी नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाने के कई नियम है जिनका पालन अवश्य करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से तुलसी के पौधे का उल्टा असर होने लगता है। आमतौर पर हम घर में जब तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो किसी भी गमले, जमीन या फिर किसी भी जगह लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत गमले में भी लगाने से तुलसी का अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है।
जानें किस तरह तुलसी का पौधा लगाना माना जाता है शुभ
शुभ चौकोर आकार का गमला
घर के आंगन में चौकोर आकार का गमला यानी जिसके चार कोने है। ऐसे में तुलसी का पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
गोल आकार का गमला
तुलसी का पौधा गोल आकार के गमले में भी लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के हिसाब से ऐसे गमले में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
त्रिकोण आकार का गमला
त्रिकोण आकार के गमले को त्रिवेणी भी कहा जाता है। इस तरह के गमले में तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं। इसके साथ ही घर में रह रहे सदस्यों के बीच हमेशा प्रेम बना रहता है।
षटकोण आकार का गमला
इस तरह के गमले में छह कोने होते हैं। इस तरह के गमले में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की बनी रहती है।
जमीन में लगाएं तुलसी का पौधा
अगर आप गमले में तुलसी का पौधा नहीं लगाना चाहते हैं, तो जमीन में लगा सकते हैं। कहा जाता है कि ये जितना अधिक हरा-भरा रहता है। इससे घर में धन संपदा खूब आती है। लेकिन जमीन में तुलसी का पौधा लगाने से किसी न किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
न लटकाएं तुलसी का पौधा
आमतौर पर घरों में जगह न होने के कारण लोग तुलसी के पौधे को गमले में लगाकर टांग देते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से तरक्की पर बुरा असर पड़ता है और हर काम बनते हुए भी बिगड़ जाता है।