
नोएडा में एक मेड का शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मेड फ्लैट में पोछा लगा रही है। पोछा लगा रही मेड अचानक बाल्टी में पेशाब करने लगती है।
इसके बाद वह पोछा की बाल्टी लेकर एक दूसरे कमरे में पोछा लगाने चली जाती है। मेड की पहचान सबीना खातून के रूप में हुई है। सबीना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सबीना को कोर्ट में पेश किया गया।
वायरल वीडियो में क्या है?
25 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि यह 24 मई की घटना है। वीडियो दोपहर साढ़े बारह बजे की है। साड़ी पहनी एक महिला कमरे में पोछा लगा रही है। तभी अचानक मेड एक कुर्सी के किनारे बाल्टी पर बैठ पेशाब करने लगती है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला इसके बाद बाल्टी उठा फ्लैट के दूसरे कमरे में चली जाती है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग जमकर इसपर नाराजगी जता रहे हैं।
यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ग्रेटर नोएडा के अजनारा होम सोसायटी का मामला है। फ्लैट के मालिक ने मेड के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मेड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि महिला को अरेस्ट कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद महिला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया है।