
कई तरह के हाईब्रीड पौधों के बारे में सुना होगा। मलेशिया में एक महिला ने टमाटर का जो पौधा लगाया, उससे सब्जी की जगह कंडोम उगने लगे। जी हां, इसकी डालियों महिला को कंडोम मिला, हो गए ना आप भी हैरान? अरे घबराइए नहीं। महिला ने जो पौधा लगाया था, उसकी डाल से कंडोम मिलने के पीछे अलग ही स्टोरी है।
दरअसल, ये कंडोम पौधे से नहीं ऊगा था। इसके पीछे महिला का पड़ोसी जिम्मेदार था। जी हां, घर के ऊपर रहने वाले उसके पड़ोसी ने अपने बालकनी से यूज किया कंडोम नीचे फेंक दिया, जो जाकर टमाटर के पौधे पर अटक गया। महिला ने इसकी तस्वीर क्लिक कर शेयर कर दी, जहां से ये वायरल हो गया।
पड़ोसी से परेशान है शख्स
आज के समय में ज्यादातर लोग अपार्टमेंट्स में रहते हैं। ऐसे में पड़ोसियों की वजह से होने वाली परेशानियों से आए दिन दो-चार होना पड़ता है। ऐसे ही तंग करने वाले पड़ोसी की हरकत एक महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उसने दिखाया कि कैसे उसके घर में लगे टमाटर के पौधे पर पड़ोसी द्वारा यूज किया गया कंडोम फेंका गया था।
घर के बच्चों की पड़ी नजर
महिला ने तस्वीर के साथ ही एक मैसेज भी लिखा। उसने लोगों को ऐसे पड़ोसी के लिए वॉर्निंग दी, उसने बताया कि घर में बच्चे भी रहते हैं। इस तरह से यूज किया कंडोम कभी नहीं फेंकना चाहिए। इसे अच्छे से किसी चीज में लपेटकर डस्टबिन में डालें।