RoseMall365.fun
Telegram Group

पत्नी ने पति का दांत से काट लिया गुप्तांग, फिर पति ने एसपी से मुझे बचाओ की लगाई गुहार

20230525 154159

मध्य प्रदेश के मुरैना में एक शख्स ने अपनी पत्नी से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा देने की गुहार लगाई है। अब एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, जौरा तहसील के अंतर्गत आने वाले उम्मेदगढ़ बांसी गांव निवासी रघुराज कुशवाह नामक युवक एसपी कार्यालय में पहुंचा। उसने एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान को एक शिकायती आवेदन देते हुए अपनी पीड़ा सुनाई।

युवक ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी राजकुमारी उर्फ लक्ष्मी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी के चाल-चलन ठीक नहीं थे। आये दिन वह घर मे अनजान लोगों को कॉल कर बुलाती थी। पहले तो लगा कि, शायद उसके रिश्तेदार होंगे, लेकिन जब घर मे रोजाना अनजान लोगों का आना-जाना होने लगा तो शंका हुई। उसने कई बार पत्नी को समझाया कि, घर मे इस तरह से अनजान लोगों का आना-जाना ठीक नहीं है, लेकिन उसकी बातों का उस पर कोई असर नहीं होता था। युवक का आरोप है कि उल्टा वह झूठे केस में फसाने की धमकी देकर उसे व उसके घर वालों को परेशान करने लगी।

Also Read -   LPG Subsidy: सब्सिडी को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, इन लोंगो को मिलेंगे 200 रूपये

पीड़ित युवक रघुराज ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक बार उसके 75 वर्षीय बृद्ध पिता कल्याण सिंह पर छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करवा दिया था। उसके घर वाले जब भी उससे कुछ कहते, वह डायल 100 पर कॉल करके पुलिस बुलवा लेती थी। उसकी हरकतों से परेशान होकर एक दिन उसने अपनी पत्नी को डांटा तो उसने गुस्से में आकर दांतों से उसका गुप्तांग काट लिया।

Also Read -   मंत्री ने भरी सभा में DM को कह दिया गेट आउट, DM उठे और फिर…

परिजनों ने उसे उपचार के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में यहां से उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया था। ग्वालियर में डॉक्टरों ने उसके गुप्तांग के तीन ऑपेरशन किये थे। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए पत्नी राजकुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे सुरक्षा दिलाने की मांग की है। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।