
UP Police Recruitment 2023 : निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद ही उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के रेडियो विभाग में कर्मशाला कर्मचारी, सहायक परिचालक और प्रधान परिचालक के पदों पर 2,430 जवानों की भर्ती की जाएगी।
भर्ती के लिए बोर्ड ने शुरू की तैयारी
भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा आयोजित कराने को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है।
रेडियो विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का कार्य विभिन्न माध्यमों से मिली सूचना और वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचना वायरलेस सेट के जरिये पुलिसकर्मियों को अवगत कराना होता है। जिससे कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
मुख्य तौर पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों, सहायक परिचालक के 1,374 पदों और प्रधान परिचालकों के 936 पदों पर भर्ती कराने की तैयारी की है।
एक साल से कर रहे थे इंतजार
इन पदों पर वर्ष 2022 में भर्ती होनी थी। एक साल के लंबे इंतजार के बाद अब इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। इससे प्रदेश के जल्द ही इन पदों पर भर्ती होने वाले इच्छुक युवाओं को इंतजार समाप्त होने वाला है।
साइंस के साथ 12वीं पास होना जरूरी
इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता साइंस के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। भर्ती के लिए परीक्षा का किया जाएगा आयोजन, परीक्षा आयोजित कराने को लेकर बोर्ड ने शुरू कर दी है तैयारी