
800 साल पुराना सिक्का आधे मिलियन पाउंड से अधिक दामों में बिका है। यह सिक्का सोने का है जिस पर एक इंग्लिश राजा का पहला सच्चा चित्र बना हुआ है। इस सिक्के पर हेनरी III की तस्वीर है, जो 1216 से 1272 तक इंग्लैंड के राजा रहे। इस सिक्के को 5.26 लाख पाउंड में बेचा गया है, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 5.25 करोड़ रु है।
नीलामी में 5400 पुराने और ब्रिटिश सिक्के बिक्री के लिए रखे गए थे। लेकिन यह सिक्का सबसे ज्यादा महंगा बिका, इसके अलावा एक और सिक्का था, जो 2.62 करोड़ रु में बिका जिसका वजन 2 किलोग्राम है और इस सोने के सिक्के पर एलिजाबेथ द्वितीय की तस्वीर छपी हुई है।
हेनरी अपने पिता किंग जॉन की मृत्यु के बाद 9 साल की उम्र में ही राजा बन गए थे। उन्होंने अपनी मृत्यु तक शासन किया। बता दें कि पिछले साल नीलामी में एक कबूतर 14 करोड़ रु का भी बिका था, जिसका नाम किम जोंग उन के नाम पर था। इस कबूतर का नाम न्यू किम था, जो अब तक दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला कबूतर है।