
सहारा इंडिया को आज पूरा देश जानता है। एक समय भारत में सहारा का बोलबाला था। कई निवेशकों ने सहारा में पैसा इंन्वेस्ट किया है। जिनका पैसा आज तक फंसा हुआ है। करोड़ों निवेशकों का पैसा सहारा के पास जमा है। समय सीमा खत्म होने के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है। हालांकि सहारा से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। जिसको जानकर निवेशक खुशी से झूम उठेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने 29 मार्च 2023 को पैसा लौटाने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने निवेशक का पैसा लौटाने का आदेश दिया है। इस मामले में आलू चिप्स बेचकर गुजारा करने वाले ओडिशा के पिनाक पाणी मोहंती का नाम सामने आ रहा है जिनकी बदौलत यह दिन देखने को मिला है।
उन्होंने ही लंबी कानूनी लड़ाई लड़कर निवेशकों को यह खुशखबरी सुनाई है। अब कोर्ट ने 5000 करोड़ रुपए निवेशकों को लौटाने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के सहारा निवेशकों को पैसा रिफंड किया जाना है। इन पांचों राज्यों में सहारा द्वारा खूब बिजनेस किया गया था।