
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई हैं। सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की मौत हो गई हैं। दूल्हे की मौत से घर में कोहराम मच गया। वहीं नई नवेली दुल्हन बेहोश हो गई हैं।
जब होश आया तो एक ही बात पूछ रही थी कि ‘मेरी क्या गलती थी, ऐसा मेरे साथ क्यों हुआ’। वहीं खबर मिलते ही दुल्हन के मायके वाले भी पहुंच गए। शादी की खुशियां महज कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।
घटना करहल थाना क्षेत्र के नगला कंस गांव की है। नवेली बहू के घर आने से घर में खुशियों का माहौल था। सारा दिन घर में रिश्तेदारों आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम चलते रहे। शनिवार की शाम सोनू इंवर्टर का तार लगा रहा था। तभी उसे करंट लग गया। इस पर वह बेसुध होकर गिर गया।
बेसुध होने के बाद परिजन उसे आनन-फानन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। शादी वाले घर में पलक झपकते ही खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया हैं। रविवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।